नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। रेड बुल द्वारा आयोजित नेमार जूनियर्स फाइव-ऑन-फाइव फुटबाल टूर्नामेंट 2018 में इंपिरियल एफसी ने गैलेक्सी एफसी को 5-0 से हराया। वह अब दिल्ली में मार्च में होने वाले राष्ट्रीय फाइनल में खेलेगी।
विभिन्न शहरों में हएु इस टूर्नामेंट के क्वालीफायर की विजेता टीम मार्च 2018 में नेमार जूनियर्स फाइव के राष्ट्रीय फाइनल में मुकाबला करेगी और विजेता टीम ब्राजील में जुलाई में होने वाले नेमार जूनियर्स फाइव-2018 वल्र्ड फाइनल में स्थान बनाएगी।
नेमार जूनियर्स फाइव भारत भर में फुटबॉल प्रेमियों को अपने स्ट्रीट फुटबॉल के कौशल का उपयोग करके ब्राजील में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका देता है। रेड बुल द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट का प्रारूप अनोखा और तेज गति वाला है।
नेमार जूनियर्स फाइव में पांच खिलाड़ियों वाली दो टीमें गोलकीपर के बिना होती हैं, जिन्हें अपना कौशल दिखाने के लिए 10 मिनट का समय मिलता है। इस टूर्नामेंट के मैचों में प्रत्येक टीम के द्वारा किए गए प्रत्येक गोल के लिए विपक्षी टीम के एक खिलाड़ी को क्षेत्र छोड़ना होता है। जिस टीम के पूरे खिलाड़ी पहले समाप्त हो जाते है वह टीम हार जाती हैं और अगर मैच पूर 10 मिनट चला तो अधिकतम खिलाड़ियों वाली टीम को विजेता घोषित किया जाता है।
dharmpath.com dharmpath