दर्शक अच्छी फिल्में देखना चाहते हैं : दिनेश विजान

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ की शूटिंग में व्यस्त फिल्मकार दिनेश विजान ने कहा कि दर्शक सिर्फ खूबसूरत स्थान ही नहीं बल्कि बेहतरीन फिल्में भी देखना चाहते हैं।

यह पूछने पर कि क्या बॉलीवुड मनोरंजन के बजाए सिर्फ विषय-वस्तु आधारित फिल्मों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है? विजान ने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि दर्शकों की सोच बदली है और हमें आनंदायक सामग्री जुटाने की जरूरत है। मेरा मानना है कि अच्छी फिल्में हमेशा कारगर होती हैं।”

उन्होंने कहा, “वे सिर्फ अच्छे स्थानों को ही नहीं, बल्कि बेहतरीन फिल्में भी देखना चाहते हैं।”

अमर कौशिक द्वारा निर्देशित ‘स्त्री’ में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्देशित और विजान, राज और डीके द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493