‘रेस 3’ में पोल डांस करती दिखेंगी जैकलिन

मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिस के पोल डांस कौशल से प्रभावित निर्माताओं ने फिल्म ‘रेस 3’ में इसे शामिल करने का निर्णय लिया है।

मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिस के पोल डांस कौशल से प्रभावित निर्माताओं ने फिल्म ‘रेस 3’ में इसे शामिल करने का निर्णय लिया है।

सोशल मीडिया पर अपने पोल डांस प्रशिक्षण सत्र के कई वीडियो साझा कर चुकीं जैकलिन फिल्म में अपना पोल डांस कौशल दिखाएंगी।

‘रेस 3’ के निर्देशक रेमो डीसूजा ने एक बयान में कहा, “जैकलिन बहुत मेहनती हैं। यह देखना अद्भुत है कि उन्होंने इतने कम समय में पोल डांस में इतनी महारत हासिल कर ली है। हम सभी उनके पोल डांस कौशल की झलकियां देख चुके हैं। इसलिए, हमने इसे ‘रेस 3’ में शामिल करने और इसे अगले स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया।”

जैकलिन ने अपने पोल डांस को मजबूत करने के लिए कई महीनों का कठिन प्रशिक्षण लिया है।

‘रेस 3’ में एक बार फिर जैकलिन और सलमान खान साथ दिखेंगे। इससे पहले दोनों ‘किक 2’ में नजर आ चुके हैं।

‘रेस’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म टिप्स फिल्म्स के बैनर तले रमेश तौरानी और सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित है।

यह फिल्म वर्ष 2018 में ईद पर रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493