अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से बात करने से किया इनकार

काबुल, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी से टेलीफोन पर बातचीत करने से इनकार कर दिया। अब्बासी ने गनी को काबुल में हुए आतंकी हमले के संबंध में अपनी संवेदना जताने के लिए फोन किया था।

टोलो न्यूज के मुताबिक, “अब्बासी ने गनी को ‘अफगानिस्तान में हुए हालिया आतंकी हमलों के संबंध’ में फोन किया था।”

टोलो न्यूज के मुताबिक, गनी ने ‘काबुल में हुए हालिया हमलों के संबंध में सबूत’ को पाकिस्तानी सेना के साथ साझा करने के लिए अपना एक प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद भेजा था। काबुल इस्लामाबाद पर अफगानिस्तान में आतंकवादी समूहों को समर्थन देने का आरोप लगाता रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493