चीन ने विजय गोखले को नया विदेश सचिव बनने पर बधाई दी

बीजिंग, 31 जनवरी (आईएएनएस)। चीन ने बुधवार को पूर्व भारतीय राजदूत विजय गोखले को भारतीय विदेश सचिव बनने पर बधाई दी और आशा जताई कि दोनों देशों के बीच संबंध और बेहतर होंगे।

बीजिंग, 31 जनवरी (आईएएनएस)। चीन ने बुधवार को पूर्व भारतीय राजदूत विजय गोखले को भारतीय विदेश सचिव बनने पर बधाई दी और आशा जताई कि दोनों देशों के बीच संबंध और बेहतर होंगे।

गोखले ने पिछले साल अक्टूबर तक चीन में भारतीय राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं और डोकलाम में दशकों बाद हुए सैन्य गतिरोध को सुलझाने में एक अहम भूमिका निभाई थी।

गोखले को चीन का पुराना जानकार और मैन्डरिन भाषी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने सोमवार को विदेश सचिव का पदभार संभाला। गोखले ने एस. जयशंकर की जगह ली, जिन्होंने भी चीन में भारतीय राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।

गौतम बांबावले ने चीन में गोखले की जगह ली है। वह पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उन्हें भी चीन का अच्छा जानकार माना जाता है।

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयींग ने कहा, “हमने यह खबर देखी है और हम गोखले को विदेश सचिव के रूप में पदभार संभालने पर बधाई देते हैं।”

वह भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों की समस्याओं को गोखले के चीन अनुभव द्वारा हल होने के सवाल पर जवाब दे रही थीं।

उन्होंने कहा, “दोनों राजनयिक विभाग हमारे द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए हमारे नेतृत्व की सहमति पर चल रहे हैं और हम इस सहयोग को जारी रखने की उम्मीद करते हैं।”

हुआ ने कहा, “हम भारतीय पक्ष के साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, हमारे राजनीतिक विश्वास और हमारे रिश्तों को सही दिशा में ले जाने के पांच सिद्धांतों का पालन कर रहे हैं।”

भारत-चीन के संबंध पिछले साल उस वक्त खराब हो गए थे जब दोनों देशों की सेनाओं के बीच सिक्किम क्षेत्र के डोकलाम सीमा पर दो महीने से ज्यादा गतिरोध चला था।

यह संकट अगस्त में हल हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493