एनटीपीसी का मुनाफा 4 फीसदी घटकर 2,361 करोड़ रुपये

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। सरकारी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में मुनाफे में 4.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की है और यह 2,361.81 करोड़ रुपये रहा है, जो मुख्य रूप से कर्मचारी व्यय में तेजी के कारण हुआ है।

कंपनी ने शेयर बाजार में दाखिल नियामकीय रिपोर्ट में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 2,469.26 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका राजस्व बढ़कर 21,087.84 करोड़ रुपये हो गया, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 19,646.09 करोड़ रुपये था। बिजली उत्पादन से मिलने वाले राजस्व में 5 फीसदी की वृद्धि हुई है।

एनटीपीसी ने कहा कि वेतन संशोधन और छुट्टियां भुनाने (लीव इनकैशमेंट) में आई तेजी के कारण कर्मचारी व्यय में 53 फीसदी से अधिक की वृद्धि के कारण मुनाफा प्रभावित हुआ है।

समीक्षाधीन तिमाही में कपनी के एबिट्डा (कर, वेतन चुकाने से पहले की आय) में मामूली वृद्धि हुई है और यह 5,277 करोड़ रुपये रही।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) में एनटीपीसी का मुनाफा 7,417.58 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 7,305.86 करोड़ रुपये था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493