केली को ट्रैविस स्कॉट से होने वाले बच्चे को लेकर पछतावा

लॉस एंजेलिस, 1 फरवरी (आईएएनएस)। कहा जा रहा है कि रियलिटी टीवी स्टार केली जेनर को रैपर ट्रैविस स्कॉट से होनेवाले बच्चे को लेकर पछतावा है।

एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, केली को अपने इस फैसले पर इतना पछतावा है, जिससे उनकी नींद उड़ गई है।

सूत्र ने बताया, “केली अपनी गर्भावस्था को लेकर भारी पछतावे से जूझ रही है, जबकि बच्चे के पैदा होने की तारीख जल्द ही आने वाली है। वे ट्रैविस के साथ बच्चा पैदा करने के अपने जीवन के सबसे बड़े फैसले पर पश्चाताप कर रही है। क्योंकि, बच्चे के पिता के साथ उनका संबंध काफी अनिश्चित और डांवाडोल है। केली ऐसा सोचने लगी है कि उन्होंने ऐसे आदमी के साथ बच्चा पैदा करने का गलत फैसला लिया, जो अब उनके जीवन में नहीं है।”

सूत्र ने आगे कहा, “उन्हें रातों को सोने में परेशानी हो रही है, वे अपने फैसले पर पछता रही हैं। केली अब कुछ कर नहीं सकती, लेकिन सोचती है कि अगर यह बच्चा टाइगा का होता, तो चीजें किस तरह से अलग होगी। वे अपने पूर्व प्रेमी टाइगा को याद करती हैं, जो हमेशा से देखभाल करने वाला और साथ में रहने वाला आदमी था, और वह ऐसा सोचने लगीं हैं कि उन्हें टाइगा का बच्चा पैदा करना चाहिए था, ना कि ट्रैविस का।”

खबरों के अनुसार, केली के बच्चे की डिलिवरी अगले महीने होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493