अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 5 घायल

लॉस एंजेलिस, 2 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के लॉस एंजेलिस के साल्वाडोर कास्त्रो मिडल स्कूल की एक कक्षा में हुई गोलीबारी में पांच घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग (एलएपीडी) के हवाले से बताया कि इस हमले में एक 15 वर्षीय लड़के के सिर में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है जबकि 15 वर्षीया लड़की के बाजू में गोली लगी है, हालांकि, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

लॉस एंजेलिस स्कूल पुलिस प्रमुख स्टीव जिपरमैन ने बताया, “स्कूल की एक कक्षा में गोलीबाीर हुई।”

यह गोलीबारी गुरुवार सुबह लगभग नौ बजे हुई। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और कमरों और स्कूल परिसर की तलाशी ली।

इस गोलीबारी में तीन और बच्चे घायल हुए हैं। इसमें दो बच्चे और एक 30 वर्षीय महिला है।

पुलिस ने एक लड़की को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध एक 12 वर्षीय छात्र है, पुलिस ने वारदात में शामिल हथियार बरामद कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493