स्टेन ली अस्पताल से घर लौटे

लॉस एंजेलिस, 2 फरवरी (आईएएनएस)। मार्वल कॉमिक्स के पूर्व प्रमुख एवं कॉमिक बुक के कई सुपरहीरो को गढ़ने वाले स्टेन ली अस्पताल से घर लौट आए हैं।

उनका कहना है कि अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, ली (95) ने केएबीसी चैनल के साथ साक्षात्कार के दौरान अपने स्वास्थ्य के बारे में बात की।

उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि मैंने वह शाम अस्पताल में बिताई। मुझे अच्छा महसूस हुआ और संभवत: यह मेरे प्रशंसकों के लिए भी अच्छा रहा। उस शाम मुझे उनका बेहद सहयोग मिला, लेकिन मैं अब बेहतर महसूस कर रहा हूं और मैं वापस जाकर सभी प्रतिस्पर्धात्मक उलझनों में पड़ने का और इंतजार नहीं कर सकता।”

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, दिल की धड़कन अनियमित होने और सांस लेने में दिक्कत के चलते ली यहां अस्पताल में भर्ती हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493