मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार आमिर खान ने शुक्रवार को ‘पैडमैन चैलेंज’ स्वीकार कर सोशल मीडिया पर सैनेटरी पैड हाथ में लिए एक तस्वीर साझा की।
आमिर ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “धन्यवाद ट्विंकल खन्ना। हां, मेरे हाथ में पैड है और इसमें शर्मिदगी की कोई बात नहीं, यह प्राकृतिकहै! पीरियड। ‘पैड मैन’ चैलेंज।”
अभिनेता ने शाहरुख खान, सलमान खान और महानायक अमिताभ बच्चन को भी यह चुनौती दी कि वह भी सैनिटरी नेपकिन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा कर इस चेलैंज को पूरा करें।
आर.बाल्की द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पैडमैन’ में अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath