गोविंदा सबसे बेहतरीन कॉमेडी कलाकारों में से एक : रोहित शेट्टी

मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार रोहित शेट्टी का कहना है कि एक कलाकार के लिए कॉमेडी करना सबसे मुश्किल होता है और उन्होंने इस शैली में गोविंदा की महारत की प्रशंसा की है।

मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार रोहित शेट्टी का कहना है कि एक कलाकार के लिए कॉमेडी करना सबसे मुश्किल होता है और उन्होंने इस शैली में गोविंदा की महारत की प्रशंसा की है।

एक बयान के मुताबिक, अपनी कहानियों में हास्य और एक्शन के शानदार मेल के लिए पहचाने जाने वाले रोहित ने रियलिटी टीवी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ के जज के तौर पर कॉमेडी शैली के बारे में बात करते हुए यह कहा। उन्होंने साथ ही इस शो की प्रतियोगी श्रुति शर्मा की भी प्रशंसा की।

इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।

उन्होंने कहा, “बहुत कम ऐसे कलाकार हैं, जो कॉमेडी कर सकते हैं जैसे जूही, काजोल, दीपिका पादुकोण और गोविंदा सबसे बेहतरीन कॉमेडी कलाकारों में से हैं। वे दृश्यों को एक अलग ही स्तर पर ले जाते हैं और उन्होंने इसमें अपना एक मुकाम हासिल किया है।”

गोविंदा ने ‘आंखें’, ‘राजा बाबू’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘जोड़ी नं.1’ और ‘पार्टनर’ जैसी फिल्मों में अपनी कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493