मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार आमिर खान ने कहा है कि उन्हें गर्व है कि पंचगनी को देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में नामित किया गया है, जहां उन्होंने किरन राव से विवाह रचाया था।
आमिर ने शुक्रवार रात ट्वीट कर अपना उत्साह साझा किया।
‘दंगल’ के अभिनेता ने लिखा, “मुझे गर्व है कि मेरे शहर पंचगनी को भारत के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में चुना गया है। इसे तीन सम्मान मिले हैं – यह खुले में शौच से मुक्त शहर, स्वच्छ शहर और राज्य में सर्वश्रेष्ठ नगर परिषद घोषित हुआ है। इन उपलब्धियों के लिए स्थानीय नेतृत्व, प्रशासन और अपने साथी नागरिकों का आभारी हूं। बधाई हो।”
आमिर और किरन वर्ष 2005 में पंचगनी में ही शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के बेटे का नाम अजाद राव खान है।
dharmpath.com dharmpath