मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। वेब श्रृंखला ‘सारे जहां से अच्छा’ की पहली कड़ी का निर्देशन कर रहे फिल्मकार प्रकाश झा ने कहा कि उन्हें इस वेब शो का हिस्सा बनने की खुशी है।
मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। वेब श्रृंखला ‘सारे जहां से अच्छा’ की पहली कड़ी का निर्देशन कर रहे फिल्मकार प्रकाश झा ने कहा कि उन्हें इस वेब शो का हिस्सा बनने की खुशी है।
झा ने शानिवार को ट्विटर पर शो की कुछ झलकियां साझा करते हुए लिखा, “‘सारे जहां से अच्छा’ का पहला एपिसोड। आईए हम असल जीवन के इन नायकों से प्रेरित हों और समाज के लिए कुछ करें। मुझे इस यात्रा का हिस्सा बनने की खुशी है।”
यह वेब शो व्यक्तियों द्वारा समाज के कल्याण के लिए किए गए असाधारण कार्यो को दिखाएगा। यह समाज में निस्वार्थ भाव से काम करने की भावना पैदा करने का एक प्रयास है।
प्रकाश झा ‘गंगाजल’, ‘जय गंगाजल’, ‘राजनीति’, सत्यग्रह, ‘आरक्षण’ और ‘अपहरण’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं।
dharmpath.com dharmpath