सब जूनियर राज्य स्तरीय जूड़ो प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाडि़यों ने जीते 16 पदक

Judo (1)भोपाल-
जबलपुर के रानीताल स्टेडियम में 12 से 14 सितम्बर 2014 आयोजित सब जूनियर राज्य स्तरीय जूड़ो प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाडि़यों ने 16 पदक प्राप्त किए। इनमें 4 स्वर्ण, 3 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। जूड़ो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी (त्ब्ब्) की खिलाड़ी ओव्हर आॅल चैम्पियन बनी। खिलाडि़यों की इस उपलब्धि पर खेलमंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया तथा संचालक खेल और युवा कल्याण श्री व्ही.के. सिंह ने पदक विजेता खिलाडि़यों को बधाई दी है।
 गौरतलब है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी चैन्नई में 5 से 10 अक्टूबर 2014 तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगें जिनमें अकादमी के चार स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अंतिम यादव, मुस्कान सोंधिया, निकिता थापा और कुलदीप त्रिपाठी शामिल है। प्रतियोगिता में मुस्कान बोहत, नेहा राठौर एवं शैलेन्द्र परिहार ने रजत पदक, पार्थ राठौर, प्रियांश, आशीष साहू, आकाश कुशवाह, श्वेता राठौर, दिव्यांक कीर, अंकित लखेरे, अंकिता आढ़या, नीतिश साहू  और आयुष राठौर ने कांस्य पदक अर्जित किया।
अकादमी के उक्त सभी खिलाड़ी जूड़ो प्रशिक्षक मोनिका पारोची से जूड़ो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493