इलैयाराजा की प्रतिभा के लिए भारत रत्न भी बहुत कम है : आर. बाल्की

मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म-निर्माता आर.बाल्की ने दक्षिण भारतीय फिल्म संगीतकार इलैयाराजा को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर अपनी खुशी जाहिर की है।

मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म-निर्माता आर.बाल्की ने दक्षिण भारतीय फिल्म संगीतकार इलैयाराजा को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर अपनी खुशी जाहिर की है।

‘चीनी कम’, ‘की एंड का’ और ‘शमिताभ’ जैसी फिल्मों में इलैयाराजा के साथ काम कर चुके आर. बाल्की ने कहा, “मुझे लगता है कि उनकी प्रतिभा के प्रति हमारा सम्मान दिखाने के लिए भारत रत्न भी बहुत कम है। मेरी नजर में, वह सिर्फ एक अद्भुत संगीतकार ही नहीं हैं, वह खुद ही संगीत हैं। यह समाचार मिलने के बाद हमारी बात हुई। मैं बहुत खुश हूं।”

आर. बाल्की की आगामी फिल्म ‘पैडमैन’ 9 फरवरी को रिलीज होगी। यह फिल्म मासिक धर्म की स्वच्छता के बारे में जागरूकता पर आधारित है।

इसमें अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493