दक्षिण सूडान ने अमेरिका से राजदूत वापस बुलाया

जुबा, 4 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रशासन द्वारा पूर्व अफ्रीकी देश पर हथियार प्रतिबंध लागू किए जाने के बाद दक्षिण सूडान ने अमेरिका में अपने राजदूत को वापस बुलाया है।

जुबा, 4 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रशासन द्वारा पूर्व अफ्रीकी देश पर हथियार प्रतिबंध लागू किए जाने के बाद दक्षिण सूडान ने अमेरिका में अपने राजदूत को वापस बुलाया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रपति के प्रवक्ता एटनी वेक एटनी के हवाले से बताया कि गारांग डायिंग अकुंग को विवरण दिए बिना आगे के परामर्श के लिए वापस बुलाया गया है। दक्षिण सूडानी राजदूत मई 2015 में वाशिंगटन में तैनात किए गए थे।

एटनी ने बताया, “यह कदम किसी भी देश द्वारा परामर्श के लिए अपने राजदूत को वापस बुलाने की एक दैनिक प्रक्रिया के तहत उठाया गया है। यह हथियारों के प्रतिबंध से संबंधित नहीं हो सकता है।”

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को दक्षिण सूडान पर हथियार प्रतिबंध की घोषणा की और साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से भी दक्षिण सूडान पर वैश्विक हथियार प्रतिबंध लागू करने का आग्रह किया था।

पिछले चार सालों से संघर्ष से जूझ रहे दक्षिण सूडान में कई लोगों की मौत हुई है, इसके साथ ही इस देश ने दुनिया के सामने तेजी से बढ़ रहे शरणार्थी संकट बढ़ा दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493