कुआलालम्पुर, 4 फरवरी (आईएएनएस)। शुभांकर शर्मा ने रविवार को मेबैंक चैम्पियनशिप का खिताब जीतने के साथ ही दो महीने के भीतर अपना दूसरा यूरोपियन टूर और एशियन टूर खिताब अपने नाम किया है।
शुभांकर ने हाल ही में जोबर्ग ओपन में जीत हासिल करते हुए ब्रिटिश ओपन का टिकट हासिल किया था।
शुभांकर ने मेबैंक चैम्पियनशिप के अंतिम दौर में 10 अंडर-62 का शानदार स्कोर पर खिताब पर कब्जा जमाया। शुभांकर ने (70-69-66-62) चार दिनों में 21 अंडर 267 का स्कोर करते हुए खिताबी जीत हासिल की।
dharmpath.com dharmpath