प्रवासी भारतीय को अबु धाबी में मिला 27 लाख डॉलर का जैकपॉट

दुबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबु धाबी में एक भारतीय ने सोमवार को एक करोड़ दिरहम यानी 27 लाख डॉलर की लाटरी जीती।

‘गल्फ न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय स्वदेश आए सुनील मप्पट्टा कृष्णन कुट्टी नायर को इस साल की दूसरी सबसे बड़ी लॉटरी का इनाम मिला है।

नायर अबु धाबी में सेल्स एग्जिक्यूटिव का काम करते हैं। वह अपने तीन दोस्तों के साथ जैकपाट का धन बांटेंगे जिन्होंने टिकट खरीदने में अपना योगदान दिया था। । यह बात उनके एक सहयोगी ने बताई।

इससे पहले पहले सात जनवरी को 32 लाख डालर का बड़ा टिकट ड्रॉ भी भारतीय हरिकृष्णन वी. नायर ने जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493