कोका-कोला इंडिया उच्च कर्मचारी संतुष्टि के लिए पुरस्कृत

बेंगलुरू, 5 फरवरी (आईएएनएस)। कोका-कोला की भारतीय इकाई को प्रतिभा विकास प्रयासों और कार्यक्रमों के संबंध में कर्मचारियों की संतुष्टि के लिए पीपुल कैपिटल इंडेक्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हिन्दुस्तान कोका-कोला बेवरेज (एचसीसीबी) की कार्यकारी अध्यक्ष सीमा नायर ने कहा, “एचसीसीबी ने उद्योग की सर्वोत्तम प्रथाओं, प्रक्रियाओं और मानकों को लागू कर संगठन के भीतर लोगों की पूंजी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।”

कंपनी के बयान के मुताबिक, भारत में कंपनियों के लिए पीपीपी कैपिटल इंडेक्स रिपोर्ट कर्मचारियों की धारणा के हिसाब पहली ‘महत्वपूर्ण और गहराई से इकट्ठी की गई जानकारी’ है कि कितनी अच्छी तरह संगठन अपने लोगों के विकास पर काम कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493