किम ने काइली को मां बनने पर बधाई दी

लॉस एंजेलिस, 6 फरवरी (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां ने अपनी छोटी बहन काइली जेनर को उनके पहले बच्चे के जन्म की बधाई दी। काइली ने एक बेटी को जन्म दिया है।

लॉस एंजेलिस, 6 फरवरी (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां ने अपनी छोटी बहन काइली जेनर को उनके पहले बच्चे के जन्म की बधाई दी। काइली ने एक बेटी को जन्म दिया है।

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, किम ने एक संदेश के साथ काइली का वीडियो ‘टू आवर डॉटर’ फिर साझा किया।

किम ने लिखा, “मॉमी काइली!!!आपने यह किया!!!”

उन्होंने लिखा, “तुम जैसी अद्भुत महिला बन गई हो मुझे उस पर बेहद गर्व है और मुझे पता है कि तुम अपनी बच्ची की सबसे अच्छी मां बनने वाली हो।”

किम और उनके पति कान्ये वेस्ट ने काइली की बेटी के जन्म से महज 17 दिन पहले 15 जनवरी को शिकागो में खुद भी अपने परिवार में एक बेटी का स्वागत किया था।

किम ने कहा, “हमारी बच्चियों में दो सप्ताह का फर्क है और मुझे उनके ‘बेस्टीज’ बनने का बेसब्री से इंतजार है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493