‘लवरात्रि’ के साथ वारिना को लांच करेंगे सलमान

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। अपने जीजा आयुष शर्मा को लांच कर रहे सुपरस्टार सलमान खान अपने प्रोडक्शन की आगामी फिल्म ‘लवरात्रि’ की नायिका के रूप में नवागंतुक वारिना को पेश करने जा रहे हैं।

सलमान ने मंगलवार को अपने प्रशंसकों को वारिना की झलक दिखाने से पहले एक कूट संदेश साझा किया।

सलमान ने ट्वीट किया, “मुझे लड़की मिल गई।”

उस ट्वीट के कुछ देर बाद ही सलमान ने एक और ट्वीट किया।

इसमें उन्होंने लड़की की फोटो के साथ ट्वीट किया, “चिंता में पड़ने की जरूरत नहीं है ना। आयुष शर्मा की फिल्म ‘लवरात्रि’ के लिए लड़की मिल गई, वारिना। तो डोन्ट वरी न, बी हैप्पी न।”

आयुष, सलमान की छोटी बहन अर्पिता के पति हैं। वारिना के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित फिल्म गुजराती पृष्ठभूमि की प्रेम कहानी पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493