मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। गोविंदा अभिनीत ‘फ्राई डे’ 11 मई को रिलीज होगी।
मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। गोविंदा अभिनीत ‘फ्राई डे’ 11 मई को रिलीज होगी।
गोविंदा ने मंगलवार को ट्विटर पर अभिनेता वरुण शर्मा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।
इसके साथ उन्होंने लिखा, “दिन तय, 11 मई, 2018 फिल्म ‘फ्राई डे’ की रिलीज की तारीख, वरुण शर्मा और अभिषेक डोगरा।”
गोविंदा (54) को इससे पहले वर्ष 2017 की फिल्म ‘आ गया हीरो’ में देखा गया था।
हास्य से भरपूर यह फिल्म अभिषेक डोगरा द्वारा निर्देशित है। वह इससे पहले सोनम कपूर की ‘डॉली की डोली’ का निर्देशन कर चुके हैं।
‘फ्राई डे’ राजीव कौल द्वारा लिखित है। वह इससे पहले ‘हद कर दी आपने’, ‘दुल्हे राजा’ और ‘इश्क’ जैसी फिल्मों की पटकथाएं लिख चुके हैं। यह फिल्म साजिद कुरेशी द्वारा निर्मित है।
dharmpath.com dharmpath