जेनिफर गार्नर की कमजोरी हैं टोरटिला चिप्स

लॉस एंजेलिस, 7 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर गार्नर ने बताया कि टोरटिला चिप्स उनकी कमजोरी हैं, लेकिन वह स्वस्थ विकल्प को चुनते हुए केल (गोभी का एक प्रकार) से बने चिप्स खाती हैं।

आगामी फिल्म ‘पैपरमिंट’ की अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “ब्लू कॉर्न चिप्स मेरी जरूरत हैं।”

‘पीपुलडॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, गार्नर ने सोशल मीडिया पर सुपरफूड स्नैक की विधि और एक वीडियो साझा किया।

उन्होंने लिखा, “केल चिप्स मेरे पसंद हैं और मैं शर्त लगा सकती हूं कि ये बच्चों को भी पसंद होंगे।”

उन्होंने इसके बाद इसे बनाने का तरीका भी बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493