सलमान का ‘द-बंग टूर’ नेपाल के दर्शकों को लुभाने को तैयार

मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान का ‘द-बंग टूर’ लंदन, हांगकांग, ऑकलैंड और मेलबर्न में बसे भारतीय नागरिकों का मनोरंजन करने के बाद अब नेपाल के दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है।

सलमान ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “नेपाल अब आप की बारी, स्वैग से स्वागत नहीं करोगे हमारा। दबंग द टूर नेपाल। बॉलीवुड, तुंडीखेल, सोहेल खान।”

काठमांडू के तुंडीखेल मैदान में 10 मार्च को होने वाले इस कार्यक्रम में सोनाक्षी सिन्हा, कृति सैनन, प्रभुदेवा, डेजी शाह और मनीष पॉल भी सलमान संग नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493