नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण में यहां केडी. जाधव स्टेडियम में गुरुवार को लड़कों के बास्केटबॉल में पंजाब और लड़कियों में केरल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
पंजाब ने एक कड़े मुकाबले में दिल्ली को 78-76 से हराया जबकि लड़कियों के फाइनल मुकाबले में केरल ने हरियाणा को 90-47 से रौंदा।
दिल्ली ने पंजाब के खिलाफ अपनी पिछली हार के सबक लेते हुए अच्छा खेल दिखाया और तीसरा क्वाटर का खेल खत्म हाने तक 57-49 की बढ़त बना ली लेकिन चौथे क्वाटर में पंजाब ने वापसी की। अंतिम क्षणों में कप्तान प्रिंसपाल सिंह ने बास्केट कर मैच को अतिरिक्त समय में जाने से बचा लिया और पंजाब का जीत दिला दी।
लड़कियों के फाइनल मुकाबले में केरल शुरू से ही हरियाणा पर हावी नजर आई और मैच को 90-47 से अपने नाम किया।
लड़कों को कांस्य पदक पर मध्यप्रदेश जबकि लड़कियों के कांस्य पदक पर दिल्ली ने कब्जा किया।
dharmpath.com dharmpath