करण जौहर के बच्चों की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए सितारों के बच्चे

मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर की जुड़वां संतानें बेटा यश और बेटी रूही बुधवार को 1 वर्ष हो गईं। करण ने उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया, जहां सितारों के साथ उनके नन्हें-मुन्हों ने भी भाग लिया।

करीना कपूर खान का बेटा तैमूर अली खान और शाहरुख खान का सबसे छोटा बेटा अबराम व रानी मुखर्जी के बेटी अदिरा भी पार्टी में चार चांद लगाने पहुंचे।

पार्टी में आलिया भट्ट, सोहा अली खान, मीरा राजपूत कपूर, उनकी बेटी मिशा, किरण राव, दीपिका पादुकोण, वरुण धवन, तुषार कपूर और उनके बेटे लक्ष्य, ऐश्वर्य राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ उनकी बेटी अराध्या, मनीष मल्होत्रा, सलमान खान की बहन अपने बेटे आहिल के साथ पहुंचीं।

सोशल मीडिया पर बुधवार को करण के बच्चों को बधाई देने के लिए लंबी कतार लग गई।

करण ने दोनों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “हमेशा के लिए सुंदर उपहार देने के लिए मैं दुनिया का पर्याप्त आभार व्यक्त नहीं कर पा रहा हूं। रूही और यश को जन्मदिन की बधाई।”

‘ऐ दिल है मुश्किल’ के निर्माता ने पिछले साल जुड़वा बच्चों के जन्म की घोषणा की थी। इन बच्चों का जन्म सेरोगेसी के माध्यम से हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493