जैकलिन ‘बागी 2’ के लिए ‘एक दो तीन’ पर थिरकेंगी

मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिस अपनी आगामी फिल्म ‘बागी 2’ में मशहूर गीत ‘एक दो तीन’ पर ठुमके लगाती दिखाई नजर आएंगी। यह गीत वर्ष 1998 की फिल्म ‘तेजाब’ से है जिसे अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने पर फिल्माया गया था।

सरोज खान, गणेश आचार्य और अहमद खान इस गीत को कोरियोग्राफ करेंगे।

फिल्म का निर्देशन कर रहे अहमद ने कहा, “सेट पर तीन कोरियोग्राफर होंगे..यह खुद में पिक्चर परफेक्ट मोमेंट होगा! यह हमेशा पसंदीदा रहा है और मैंने गणेश से सरोज जी के प्रसिद्ध स्टेप्स को बरकरार रखने के लिए कहा है और मनीष मल्होत्रा से जैकलिन की कॉस्टयूम डिजाइन में माधुरी दीक्षित की वही गुलाबी पोशाक को ध्यान में रखने के लिए कहा है।”

‘एक दो तीन’ का मूल गीत सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था।

अहमद इससे पहले जैकलिन के साथ ‘चिट्टियां कलाइयां’, ‘लत लग गई’ और ‘जुम्मे की रात’ जैसे गीतों में काम कर चुके हैं। उनका कहना है कि वह इस गीत को भी उसी तरह का बनाना चाहते हैं।

माधुरी के नृत्य को जैकलिन द्वारा किए जाने पर अहमद ने कहा, “वह सही विकल्प हैं।”

‘बागी 2’ में टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। यह वर्ष 2016 की फिल्म ‘बागी’ का सीक्वल है।

यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493