जापान ने दशक भर में सबसे ज्यादा चालू खाता अधिशेष दर्ज किया

टोक्यो, 8 फरवरी (आईएएनएस)। जापान ने 21.87 ट्रिलियन येन (199 अरब डॉलर)का दिसंबर में चालू खाता अधिशेष दर्ज किया है। यह विदेशी निवेश की जबर्दस्त कमाई के कारण दशक भर में दर्ज किया गया सबसे बड़ा अधिशेष है।

जापान के वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह आंकड़ा 2016 की तुलना 7.5 फीसदी ज्यादा है, जब अधिशेष 20.3 ट्रिलियन येन था।

सरकार ने दिसंबर के आंकड़ों के साथ 2017 के लिए प्राथमिक आंकड़े जारी किए, जिसमें चालू खाता अधिशेष 797.2 अरब येन था।

देश के चालू खाता अधिशेष को लेकर दिसंबर 42वां अच्छा महीना रहा।

चालू खाता एक देश के व्यापार के वस्तुओं व सेवाओं, निवेशकों के भुगतान व दूसरे लेन-देन को मापता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493