मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री गरिमा विक्रांत सिंह का कहना है कि वह टीवी शो ‘निमकी मुखिया’ में अपने किरदार की तैयारी के लिए दिवंगत अभिनेत्री ललिता पवार की फिल्में देख रही हैं।
गरिमा ने अपने बयान में कहा, “शो में मेरा किरदार दयालु और मजाकिया प्रवृति का था, लेकिन अब मुझे ग्रे शेड के साथ ‘सासू मां’ का किरदार निभाना है। तो, मैंने ललिताजी की फिल्में देखना शुरू कर दिया। उनके किरदार यादगार हैं और उनको देखने से मुझे बेहतर अभिनय करने व अच्छे से भाव-भंगिमा जाहिर करने में मदद मिल रही है।”
‘निमकी मुखिया’ का प्रसारण टीवी चैनल स्टार भारत पर होता है।
dharmpath.com dharmpath