एयरबस 9.8 करोड़ डॉलर का जुर्माना देगा

बर्लिन, 10 फरवरी (आईएएनएस)। यूरोप की विमानन एवं रक्षा कंपनी एयरबस ने शुक्रवार को पुष्टि की कि जर्मनी के अभियोजक पक्ष ने कंपनी पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच बंद कर दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एयरबस ने म्यूनिख सार्वजनिक अभियोजक की ओर से जारी जुर्माने के नोटिस को स्वीकार कर लिया है और 9.8 करोड़ डॉलर की राशि जुर्माने के तौर पर अदा करने को भी सहमत हो गया है।

बयान के मुताबिक, यह जांच आस्ट्रिया को 2012 में यूरोफाइटर विमान बेचे जाने में रिश्वतखोरी के संबंध में थी। जांच के नतीजों में रिश्वतखोरी के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493