मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। गायक जुबिन नौटियाल ने आगामी फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ के रोमांटिक गीत ‘तुम मेरे हो’ के लिए संगीतकार मिथुन के साथ काम किया है। यह पहला मौका है, जब दोनों ने साथ काम किया है।
जुबिन ने आईएएनएस से कहा, “यह बहुत-ही रोमांटिक गीत है। यह आपको कुछ सदाबहार धुनों की याद दिलाएगा और पहले रचे गए समृद्ध संगीत के दिनों की ओर ले जाएगा। मुझे यकीन है कि दर्शक इस गीत से जुड़ाव महसूस करेंगे।”
‘तुम मेरे हो’ एक रोमांटिक गीत है, जिसे जुबिन और अमृता सिंह द्वारा गाया गया है।
मिथुन के साथ काम करने के बारे में जुबिन ने कहा, “मिथुन के साथ यह मेरी पहली बॉलीवुड परियोजना है और मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। वह आज के शीर्ष संगीतकारों में से हैं और उनके साथ गाना सम्मान की बात है। इतने सारे संगीतकारों के साथ काम करने के बाद, मिथुन के साथ काम करना सपना सच होने जैसा है।”
‘तुम मेरे हो’ 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगा।
dharmpath.com dharmpath