माइकल बी. ने ‘ब्लैक पैंथर’ के लिए गहन प्रशिक्षण लिया

लॉस एंजेलिस, 10 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ में एरिक स्टीवन्स ए.के.ए. किल्मॉन्गर की भूमिका निभा रहे अभिनेता माइकल बी. जॉर्डन ने इस फिल्म के लिए एक साल से अधिक समय तक प्रशिक्षण लिया।

वेबसाइट ‘मेट्रो डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, जॉर्डन (31) ने अपने प्रशिक्षण की तुलना स्विस आर्मी नाइफ से की।

‘ब्लैक पैंथर’ के यूरोपीय प्रीमियर के दौरान जॉर्डन ने कहा, “मैंने बहुत सारा वक्त अकेले बिताया, क्योंकि एरिक का किरदार अकेला है, बहुत दुखी है, इसलिए यह फिल्म का हिस्सा है और उसकी तरह दिखने के लिए वर्क आउट करना, प्रशिक्षण लेना यह सब विभिन्न कौशलों वाले स्विस आर्मी नाइफ जैसा था, इसलिए मैंने फिल्म शुरू करने से पहले डेढ़ साल तक प्रशिक्षण लिया, जिससे किरदार में पूरी तरह ढलने मे मदद मिले।”

वॉल्ट डिजनी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स द्वारा वितरित फिल्म भारत में 16 फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493