मेलबर्न घटना आतंकवादी कृत्य : पुलिस

केनबरा, 10 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने शनिवार को आरोप लगाया कि शुक्रवार को मेलबर्न में हुई चाकूबाजी की घटना के पीछे आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का हाथ है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शुक्रवार को बांग्लादेशी महिला मोमीना शोमा को 56 वर्षीय व्यक्ति को सोते समय चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

शनिवार को ‘विक्टोरियन आतंकवाद निरोधक संयुक्त कार्यबल’ द्वारा महिला पर मामला दर्ज कराया गया था।

घायल व्यक्ति की शनिवार को सर्जरी हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित खतरे से बाहर है।

उपायुक्त इयान मैक्कार्टनी ने कहा कि अभी कोई खतरा नहीं है, लेकिन यह हमला इस्लामिक स्टेट से प्रेरित था और नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया था।

एक फरवरी को छात्र वीजा पर ऑस्ट्रेलिया पहुंची शोमा पर आतंकी कार्यवाही में शामिल होने का मामला चल रहा है। इस मामले में अधिकतम सजा के तौर पर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493