सीरियाई हमले में इजरायली लड़ाकू विमान एफ-16 नष्ट

जेरूसलम, 10 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तरी इजरायल में शनिवार को सीरियाई सेना के भयानक टैंक रोधी हमले में इजरायल का लड़ाकू विमान एफ-16 नष्ट हो गया। यह जानकारी इजरायली सेना ने दी।

इजरायल रक्षा सेना (आईडीएफ) ने बयान जारी करते हुए कहा कि इजरायल के गश्ती हैलीकॉप्टर के सीरिया के ड्रोन के संपर्क में आने के बाद यह हुआ।

बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार विमान के नष्ट होने से पहले इसके दो पायलटों ने पैराशूट के साथ छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। माना जा रहा है कि सीरिया से युद्ध के बाद पहली बार इजरायल का विमान नष्ट हुआ है।

आईडीएफ ने कहा कि इजरायली सेना ने भी सीरिया में कथित ईरानी ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए।

आईडीएफ ने ट्वीट करते हुए कहा, “इजरायली साम्राज्य में गंभीर संकट के लिए ईरान जिम्मेदार है।”

इजरायल ने एक अन्य ट्वीट किया, “आईडीएफ ने ईरानी हमले के बाद सीरिया में ईरान और सीरिया के 12 सैन्य सैन्य ठिकानों पर हमले किए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493