जोहान्सबर्ग वनडे : खराब मौसम के कारण खेल रुका

जोहान्सबर्ग, 10 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमों के बीच सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर शनिवार को जारी चौथे वनडे मुकाबले का खेल खराब मौसम के कारण रोक दिया गया है।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 200 रन बना लिए थे। शिखर धवन 102 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 107 रन बनाकर विकेट पर थे जबकि अजिंक्य रहाणे पांच रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

भारत ने रोहित शर्मा (5) और कप्तान विराट कोहली (75) के विकेट गंवाए हैं। कोहली 178 के कुल योग पर आउट हुए। कोहली ने 83 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगीसो रबाडा और क्रिस मौरिस ने एक-एक सफलता हासिल की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493