नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली डायनामोज ने शनिवार को स्पेन के मिडफील्डर मैनुअल अराना को लोन पर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के इस सत्र के लिए अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
डायनामोज ने 33 वर्षीय अराना को एफसी गोवा से अपनी टीम में शामिल किया।
अराना डायनमोज की फॉरवर्ड लाइन को मजबूती प्रदान करेंगे। वह मैदान पर दाए छोर से खेलते है।
अराना ने आईएसएल के इस सत्र में एफसी गोवा के लिए 10 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने तीन गोल किए।
रियल बेतिस की यूथ अकादमी से निकले अराना ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत स्पेन की क्लब सीडी केस्तेलोन से की और उन्होंने रेयो वालेकानो, माल्लोर्का, रेसिंग और रिक्रितीवो के लिए 200 मैचों में 40 से अधिक गोल अपने नाम किए।
हालांकि, डायनामोज की टीम नीदरलैंड्स के फॉरवर्ड गुयोन फर्नान्डेज को टीम से बाहर कर दिया। 31 वर्षीय फर्नान्डेज ने क्लब के लिए 10 मैच खेले।
dharmpath.com dharmpath