जोहान्सबर्ग वनडे : भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 290 रनों का लक्ष्य

जोहान्सबर्ग, 10 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय टीम ने शनिवार को वांडर्स मैदान पर खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के सामने 290 रनों का लक्ष्य रखा है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और मेहमानों ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए।

भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 105 गेंदों में 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 109 रनों की पारी खेली। यह धवन के करियर का 100वां वनडे मैच था। वह इसी के साथ अपने 100वें वनडे में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

उनके अलावा कोहली ने 75 रनों की पारी खेली। उन्होंने 83 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाया। अंत ने महेंद्र सिंह धौनी ने नाबाद 42 रन बनाते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर प्रदान किया।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी नगिड़ी, कागिसो रबादा ने दो-दो विकेट लिए। क्रिस मौरिस, मोर्ने मोर्केल को एक-एक विकेट मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493