’83’ एक अविश्वसनीय उपेक्षित कहानी है : रणवीर सिंह

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता रणनीर सिंह आनेवाली फिल्म ’83’ में स्टार क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभानेवाले हैं। उनका कहना है कि यह फिल्ण एक अविश्वसनीय उपेक्षित कहानी पर आधारित है।

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता रणनीर सिंह आनेवाली फिल्म ’83’ में स्टार क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभानेवाले हैं। उनका कहना है कि यह फिल्ण एक अविश्वसनीय उपेक्षित कहानी पर आधारित है।

रणवीर ने आईएएनएस को मुंबई से फोन पर बताया, “हमारे देश के इतिहास के खेलकूद की कहानियों में सबसे अविश्वनीय कहानी का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है, जो कि 1983 का विश्व कप है। हमें इस कहानी को सेलुलाइड पर पेश करने का गौरव प्राप्त हुआ है।”

उन्होंने कहा, “यह सबसे अविश्वसनीय उपेक्षित कहानियों में से एक है।”

रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। रणवीर का कहना है कि ’83’ की कहानी मानव के विजयोल्लास की कहानी है।

उन्होंने कहा, “मैं कबीर खान के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। ‘बजरंगी भाईजान’ मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। मैं उनके साथ जुड़कर रोमांचित हूं।”

रणवीर फिलहाल पदमावत की सफलता का लुफ्त उठा रहे हैं और उनकी आनेवाली फिल्मों में ‘गुली ब्याय’ और ‘सिम्बा’ शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493