मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता मनीष गोपलानी एक शो में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं और इस भूमिका के जरिए उन्हें महसूस हुआ है कि पुलिस की नौकरी काफी कठिन होती है।
मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता मनीष गोपलानी एक शो में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं और इस भूमिका के जरिए उन्हें महसूस हुआ है कि पुलिस की नौकरी काफी कठिन होती है।
शो ‘डिटेक्टिव दीदी’ में मनीष दिल्ली अपराध शाखा के पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं जो तंत्र के मानदंडों के भीतर मामलों की जांच करता है।
मनीष ने एक बयान में कहा, “इससे पहले मैं महसूस करता था कि पुलिस अधिकारी आजादी का आनंद लेते होंगे। लेकिन इस शो में एक पुलिसकर्मी की भूमिका ने मुझे आश्वस्त कर दिया कि यह बहुत मुश्किल काम है। आपको मामलों को सुलझाने और नागरिकों की रक्षा के दौरान लंबे समय तक ड्यूटी पर रहना पड़ सकता है।”
उन्होंने कहा, “लेकिन दूसरी तरफ, यह नौकरी आपको आपके देश के लिए काम करने का बहुत अच्छा अवसर देती है। मैं मेहनती भारतीय पुलिस अधिकारियों को सलाम करता हूं।”
dharmpath.com dharmpath