जर्मन लीग : बायर्न और डॉर्टमंड ने जीत दर्ज की

बर्लिन, 11 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मन लीग के 22वें दौर के मुकाबले में अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज बायर्न म्यूनिख ने शाल्के को 2-1 से मात दी जबकि एक अन्य मैच में डॉर्टमंड ने अपने घर में खेलते हुए हैमबर्गर को 2-0 से हराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस जीत के बाद बायर्न के 22 मैचों में 58 अंक हो गए हैं।

बायर्न के लिए दो गोल पहले हाफ में रॉबर्ट लेवांडोव्स्की और थॉमस मुलर ने किए। हैमबर्ग के लिए एकमात्र गोल 29वें मिनट में फ्रांको डि सांतो ने किया।

एक अन्य मैच में बोरशिया डॉर्टमंड ने अपने घर में खेलते हुए रेलिगेशन से जूझ रही हैमबर्गर को 2-0 से हराया।

मेजबान टीम के लिए मिची बात्सुआई और मारियो गोत्ज ने गोल किए।

इस जीत के बाद डॉर्टमंड अंक तालिका में 37 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493