मैनचेस्टर सिटी ने लेस्टर को 5-1 से धोया

लंदन, 11 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग के 27वें दौर के मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी ने स्ट्राइकर सर्जियो एगुएरो के चार गोलों की बदौलत लेस्टर सिटी को 5-1 से करारी सिकस्त दी।

एगुएरो ने मैनचेस्टर सिटी के लिए 48वें, 53वें, 77वें और 90वें मिनट में गोल किए।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इतिहाद स्टेडियम में खेले गए इस मैच का पहला गोल मैनचेस्टर सिटी की ओर से रहीम स्टर्लिन्ग ने तीसरे मिनट में किया।

इसके बाद, पहले हाफ में 24वें मिनट में जेमी वार्डी ने गोल दागकर मेहमान टीम को 1-1 की बराबरी पर दिला दी।

दूसरे हाफ में मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर सर्जियो एगुएरो ने अपना जलवा बिखेरा।

मैनचेस्टर सिटी के मिडफील्डर ने जहां 71 प्रतिशत बाल पोजेशन रखा वहीं एगुएरो ने एक के बाद एक चार गोल दागकर मैनचेस्टर सिटी की 5-1 से जीत सुनिश्चित की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493