नहीं रहे ‘थ्योरी ऑफ एवरीथिंग’ के संगीतकार

लंदन, 11 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्कर के लिए नामित हो चुके संगीतकार जोहान जोहानसन बर्लिन स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए। वह ‘अराइवल’, ‘सिसेरियो’ और ‘द थ्योरी ऑफ एवरीथिंग’ जैसी फिल्मों के लिए लिए संगीत दे चुके थे। वह 48 वर्ष के थे।

वेराइटीडॉटकॉम की रपट के अनुसार उनके लॉस एंजिलिस के मैनेजर टिम ह्यूसम ने कहा कि बर्लिन प्रशासन जांच कर रहा है और शव परीक्षण भी किया जाएगा। फिलहाल मौत का कारण पता नहीं चला है।

उनकी एजेंसी गोर्फेन-श्वाट्र्ज ने बयान जारी कर कहा, “अपने क्लाइंट और प्यारे दोस्त की आकस्मिक मौत पर दुखी हूं, जिनकी महान प्रतिभा, दयालुता ने हमारे जीवन को अपार रूप से धन्य किया। उनके संगीत ने फिल्म निर्माताओं और संगीतकारों की नई पीढ़ी को प्रेरित किया है।”

जोहानसन परंपरागत ऑर्केस्ट्रा के साथ मिश्रित इलेक्ट्रॉनिक्स का अक्सर प्रयोग करते थे।

द थ्योरी ऑफ एवरीथिंग के लिए 2014 में उन्हें ऑस्कर, ग्रैमी और बाफ्टा के लिए नामित किया गया था और इसके लिए उन्होंने ‘गोल्डन ग्लोब’ पुरस्कार जीता था।

साल 2015 में उन्हें ‘सिसेरियो’ के लिए दूसरी बार ऑस्कर के लिए नामित किया गया था। 2016 में ‘अराइवल’ के लिए उन्हें गोल्डेन ग्लोब, बाफटा और ग्रैमी अवार्ड के लिए नामित किया गया था।

उनके संगीत से सजी ‘मैरी मेगडेलेन’ मार्च में रिलीज होगी।

उनके परिवार में उनके माता-पिता, एक बेटी और तीन बहनें हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493