मिस्र ने 16 आतंकवादी मार गिराए

काहिरा, 11 फरवरी (आईएएनएस)। मिस्र के सशस्त्र बलों ने रविवार को कहा कि उत्तरी व मध्य सिनाई प्रांत में नए सुरक्षा अभियान के तहत 16 कथित आतंकवादियों को मार गिराया गया है।

अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए बयान में कर्नल तमर अल रेफाई ने कहा कि इनके अतिरिक्त 34 संदिग्धों को हमले के दौरान गिरफ्तार किया गया। इन्हें ‘ऑपरेशन सिनाई 2018’ के तहत गिरफ्तार किया गया, जो शुक्रवार को प्रांत व देश के अन्य हिस्सों में शुरू किया गया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, कर्नल ने कहा कि सुरक्षा बलों ने उत्तर व मध्य सिनाई के सभी शहरों व गांवों में व्यापक कार्रवाई व बड़े स्तर पर छापे मारे।

सेना व पुलिस ने शुक्रवार को एक प्रमुख नया सुरक्षा अभियान देश भर में शुरू किया, जिसके तहत मुख्य रूप से सिनाई पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यह कार्रवाई राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू होने से 15 दिन पहले की गई है। राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना मार्च अंत में होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493