महिला जांचकर्ताओं की भर्ती करेगा सऊदी अरब

रियाद, 12 फरवरी (आईएएनएस)। सऊदी अरब ने महिला जांचकर्ताओं की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

रियाद, 12 फरवरी (आईएएनएस)। सऊदी अरब ने महिला जांचकर्ताओं की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अल अरबिया चैनल के हवाले से बताया कि रविवार को सऊदी लोक अभियोजन ने घोषणा की थी कि इसके लिए महिलाओं के आवेदन तीन मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन करने वाली महिलाओं को इस पद के लिए योग्य होना चाहिए और उनके पास विश्वविद्यालय की संबद्ध डिग्री होनी चाहिए।

अटॉर्नी जनरल शेख सऊद-अल मोजेब ने कहा कि इस पद के लिए अपनी फिटनेस साबित करने के लिए अभ्यर्थियों को अभिक्षमता परीक्षा और शारीरिक परीक्षा में भी सफल होना होगा।

उन्होंने कहा कि चयनित होने के बाद महिला जांचकर्ताओं को कुछ विशेष काम जैसे आपराधिक जांच, अदालतों में प्रमाण पेश आदि करने होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493