दीपिका ने प्रशंसकों से ताउम्र प्यार का वादा किया!

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पदुकोण के प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वेलेंटाइन डे से पहले, प्रॉमिस डे पर उनके प्रशंसकों ने उनकी फिल्म का फस्र्ट-डे, फस्र्ट-शो देखने का वादा किया। वहीं दीपिका ने भी प्रशंसकों से ताउम्र प्यार करते रहने का वचन दिया।

प्रशंसकों से मिल रहे प्यार से अभिभूत, दीपिका ने ट्वीट किया, ‘कुछ मीटिंग्स को निपटाते हुए जब बाहर निकली तो सुबह से प्रशंसकों द्वारा किए जा रहे प्रॉमिस पर नजर पड़ी। वास्तव में इस चीज ने मेरा दिल छू लिया! और मैं वादा करती हूं उम्रभर आप सभी से प्यार करूंगी!”

दीपिका की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पद्मावती’ प्रशंसकों के बीच धूम मचा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493