करण जौहर के लिए ‘माई नेम इज खान’ बेहद खास

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि उनके लिए साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘माई नेम इज खान’ हमेशा बेहद खास रहेगी क्योंकि यह बेहद प्रासंगिक फिल्म है।

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि उनके लिए साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘माई नेम इज खान’ हमेशा बेहद खास रहेगी क्योंकि यह बेहद प्रासंगिक फिल्म है।

सुपरस्टार शाहरुख खान और काजोल अभिनीत फिल्म ‘माई नेम की इज खान’ की रिलीज को सोमवार को आठ साल पूरे हो गए।

करण ने ट्वीट कर कहा, “यह फिल्म हमेशा मेरे लिए बेहद विशेष रहेगी। धड़कते दिल वाली प्रासंगिक फिल्म। शाहरुख खान, काजोल मेरे अनुभव को इतना ऐतिहासिक बनाने के लिए आपका धन्यवाद।”

फिल्म रिजवान खान नामक एक किरदार पर आधारित है, जो ऑटिस्टिक है। रिजवान अमेरिका के राष्ट्रपति से मिलने की यात्रा पर निकलता है और इस दौरान वह अपने धर्म के बारे में लोगों की धारणा बदलने का प्रयास करता है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493