‘शहंशाह’ की रिलीज की कम उम्मीद थी : अमिताभ

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘शहंशाह’ की रिलीज के तीन दशक बाद मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उनकी विश्वसनीयता पर उठे सवालों के कारण उस समय इस फिल्म की रिलीज मुश्किल में आ गई थी।

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘शहंशाह’ की रिलीज के तीन दशक बाद मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उनकी विश्वसनीयता पर उठे सवालों के कारण उस समय इस फिल्म की रिलीज मुश्किल में आ गई थी।

अमिताभ बच्चन ने रविवार रात ट्विटर पर लिखा, “‘शहंशाह’ के 30 साल। शानदार समय..एक समय था जब फिल्म की रिलीज की उम्मीद बहुत कम थी क्योंकि मेरी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए जा रहे थे। लेकिन देश के लोग बेहतर जानते थे और फिल्म ने बंपर ओपनिंग और सफलता हासिल की। धन्यवाद।”

टीनू आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शहंशाह’ में मीनाक्षी शेषाद्रि और अमरीश पुरी भी थे। इस फिल्म की पटकथा अमिताभ की पत्नी जया बच्चन ने लिखी थी।

फिलहाल अमिताभ अपनी तीन फिल्मों ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’, ‘102 नॉट आउट’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ में व्यस्त हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493