आईएस के वित्तीय संसाधनों को नष्ट करने पर चर्चा के लिए बैठक

अम्मान, 12 फरवरी (आईएएनएस)। जॉर्डन ने रविवार को आईएस-रोधी वित्तीय समूह की नौवीं बैठक की मेजबानी की जो आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) का मुकाबला करने के लिए अमेरिकी नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन से संबंधित है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ‘पेट्रा न्यूज’ के हवाले से बताया कि सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने आतंकवादी समूह को खत्म करने के उद्देश्य के तहत आईएस के सभी वित्तपोषण संसाधनों से निपटने के माध्यमों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में गठबंधन के 110 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए सेंट्रल बैंक ऑफ जॉर्डन के गवर्नर जियाद फारिज ने आईएस के लिए सभी वित्त संसाधनों को बंद करने की जरूरत को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इसके सभी वित्तीय संसाधनों का अंत आतंकवादी समूह को उखाड़ फेंकने में मदद कर सकता है।

फारिज ने कहा कि जॉर्डन आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की पहली लाइन में खड़ा है और वह इस संबंध में अपने प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

अमेरिकी अधिकारियों ने बैठक में कहा कि आईएस का जल्द ही सफाया हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493