फूडपांडा इंडिया डिलिवरी नेटवर्क पर करेगी 400 करोड़ रुपये का निवेश

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। फूड ऑडरिंग और डिलिवरी चेन फूडपांडा इंडिया ने सोमवार को कहा कि वह अपने नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए अगले 12 से 15 महीनों में 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और 25,000 डिलिवरी राइडर्स को भर्ती करेगी।

यहां जारी कंपनी के बयान के मुताबिक, यह निवेश प्रौद्योगिकी और लॉजिस्टिक नेटवर्क के विस्तार के लिए किया जाएगा, जिससे ग्राहकों के लिए बढ़िया सेवा की सुरक्षा हो सकेगी।

फूडपांडा इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रणय जिवराजका ने बताया, “प्रौद्योगिकी द्वारा समर्थित एक मजबूत वितरण पारिस्थितिकी तंत्र बनाना, भारतीय खाद्य तकनीक उद्योग की सबसे मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है। हमने फूडपांडा में इसकी पहचान की है, इसलिए सभी मेट्रो और प्रमुख शहरों में हमारी डिलिवरी नेटवर्क को मजबूती प्रदान करने के लिए हम 400 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।”

उन्होंने कहा, “हम 25,000 डिलिवरी राइडर्स की भर्ती कर अपनी कनेक्टिविटी का भी विस्तार करेंगे।”

साल 2017 के दिसंबर में ओला ने फूडपांडा का अधिग्रहण किया था और इसकी मूल कंपनी एएनआई टेक्नॉलजीज में 1,300 करोड़ रुपये निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493