नेमार रियल मेड्रिड में फिट बैठेंगे : मार्सेलो

मेड्रिड, 12 फरवरी (आईएएनएस)। स्ेपनिश क्लब रियल मेड्रिड के डिफेंडर मार्सेलो का मानना है कि पेरिस सेंट-जर्मेन के फारवर्ड नेमार उनकी टीम में फिट बैठेंगे।

एस्पोर्ते इंतर्तिवो ने मार्सेलो के हवाले से बताया, “निश्चित रूप से नेमार मेड्रिड की टीम में पूरी तरह से फिट बैठेंगे। अगर वह मेड्रिड आते हैं तो यह टीम के लिए बहुत अच्छा होगा।”

मार्सेलो ने कहा, “मेरे विचार से महान खिलाड़ियों को इस क्लब से खेलना चाहिए और मुझे लगता है कि नेमार एक दिन मेड्रिड के लिए खेलेंगे।”

मार्सेलो दोनों टीमों के बीच यूएफा चैंपियंस लीग के राउंड ऑफ 16 में होने वाले मुकाबले से पहले बोल रहे थे।

नेमार इस सत्र की शुरुआत में 22.2 करोड़ यूरो के रिकॉर्ड ट्रांसफर फीस पर बार्सिलोना से पेरिस सेंट जर्मेन गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493